Advertisement

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के 25 मंडलों के प्रभारियों की सूची जारी

WhatsApp Image 2026 05 20 at 18.07.45
9 / 100 SEO Score

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर संगठन की ओर से महानगर के सभी 25 मंडलों के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की सहमति के उपरांत अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा द्वारा जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रभारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया है।

सूची में चिनहट शहरी (पूर्व-5) मंडल का प्रभारी राकेश पाण्डेय, सरोजनी नगर दक्षिण-1 का प्रभारी सौरभ बाल्मीकि, सरोजनी नगर दक्षिण-2 का प्रभारी सतीश चन्द्र मिश्रा एवं सरोजनी नगर दक्षिण-3 का प्रभारी विनोद सिंह कल्लू को बनाया गया है।

वहीं कैंट क्षेत्र में कैंट-1 पर धनश्याम दास अग्रवाल, कैंट-2 पर मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कैंट-3 पर पंकज सक्सेना तथा कैंट-4 पर आनन्द कुमार पाण्डेय को मंडल प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार पश्चिम-1 मंडल में जी.डी. शुक्ला, पश्चिम-2 में हरशरण लाल गुप्ता, पश्चिम-3 में योगेन्द्र पटेल तथा पश्चिम-4 में संतोष सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर क्षेत्र के मंडलों में उत्तर-1 पर प्रमोद सिंह, उत्तर-2 पर सचिन वैश्य, उत्तर-3 पर चन्द्र प्रकाश अवस्थी, उत्तर-4 पर अरविन्द मिश्रा एवं उत्तर-5 पर डॉ. यू.एन. पाण्डेय को प्रभारी बनाया गया है।

पूर्व क्षेत्र में पूर्व-1 के लिए अनूप सिंह, पूर्व-2 के लिए टिंकू सोनकर, पूर्व-3 के लिए रामसरन सिंह तथा पूर्व-4 के लिए अभिषेक खरे को जिम्मेदारी दी गई है। मध्य क्षेत्र में मध्य-1 पर विनायक पाण्डेय, मध्य-2 पर प्रकाश मिश्रा, मध्य-3 पर सतेन्द्र सिंह एवं मध्य-4 पर सीता नेगी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।