Advertisement

लखनऊ में भारत स्वाद मंथन के द्वितीय चरण का भव्य आयोजन संपन्न

WhatsApp Image 2026 05 26 at 00.57.56

लखनऊ24 मई 2026 शिव संस्कृति कला फाउंडेशन एवं ए टू जेड ब्रांड के संयुक्त तत्वावधान में राजाजीपुरम स्थित गुलमोहर में राष्ट्रीय स्तर की पाक कला प्रतियोगिता ‘भारत स्वाद मंथन’ के द्वितीय चरण ‘स्टेट प्रेजेंटेशन रेसिपी’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसकी प्रस्तुति मीठू रॉय द्वारा की गई। आयोजन समिति के प्रमुख अखिल खरे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा निर्णायक मंडल का अभिवादन एवं सम्मान किया।

आयोजन का मुख्य आकर्षण लखनऊ के शाही नवाबी परिवार से नवाब मसूद अब्दुल्ला रहे, जिन्होंने निर्णायक के रूप में अवधी जायके की बारीकियों का गहन मूल्यांकन किया। उनके साथ शेफ सौरभ कटियार, हेड शेफ INOX PVR, एवं शेफ मानव पाल, MLRIHM, ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई।

संयोजक समिति के प्रमुख अखिल खरे, मीठू रॉय, निशा अग्रवाल एवं शेफ खुशबू कक्कड़ के अथक प्रयासों से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में राजाजीपुरम के पूर्व पार्षद शिवपाल सवारिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संयोजन शिव संस्कृति संस्था की कार्यकारिणी समिति द्वारा संभाला गया, जिसमें प्रमुख रूप से अर्पिता, संजया कुंडू एवं पूजा श्रीवास्तव का योगदान रहा। शेफ संदीप कौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

WhatsApp Image 2026 05 26 at 00.58.46

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। तृतीय चरण के लिए निर्णायक मंडल के निर्णय को मान्य रखते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WhatsApp Image 2026 05 26 at 00.58.59

WhatsApp Image 2026 05 26 at 00.59.20

WhatsApp Image 2026 05 26 at 00.57.56 1

A SPECIAL REPORT BY acommuniquenetwork.co.in WITH indianlive24.com &24indiatimes with video journalist/cameraman AARAV CHOWHDHRY TEAM ACOMMUNIQUENETWORK NEWS

SPECIAL THANKS TO MITHU & ASIM ROY JI