Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

WhatsApp Image 2026 05 30 at 16.12.46

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शनिवार पूर्वाह्न लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा सांसद ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, राम चन्द्र प्रधान, मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, ओ.पी. श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर , उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रजनीश कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।