Advertisement

राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण व आनंद द्विवेदी ने वरिष्ठजनों से किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2026 06 16 at 17.18.49

लखनऊ भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजाजीपुरम एफ ब्लॉक स्थित टड़ियन मंदिर के सामने पार्क में वृक्षारोपण कर किया गया। इसके उपरांत मंदिर के आस पास स्वच्छता किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत नेताओं ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। इस क्रम में राजा राम, राम अवतार त्रिपाठी एवं दिवाकर सेठ के निवास पर जाकर उनसे आत्मीय संवाद स्थापित किया गया और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।