Advertisement

सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2026 में कराए जा सकते हैं

WhatsApp Image 2026 04 27 at 21.56.07

उत्तर प्रदेश सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2026 में कराए जा सकते हैं।

2021 में प्रस्तावित जनगणना का कार्य अब चल रहा है और इसके दूसरे चरण में फरवरी 2027 से जून 2027 तक सूची तैयार की जाएगी, जिसमें वही सरकारी अमला लगाया जाएगा जो चुनावी प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाता है।

इस वजह से विधानसभा चुनाव तय समय से पहले कराए जाने की संभावना जताई जा रही है और जनवरी 2027 (मकर संक्रांति/खिचड़ी) तक नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। भाजपा जहां लगातार चुनावी मोड में रहती है, वहीं विपक्षी दलों के सामने रणनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।