Advertisement

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 06 18 at 20.17.42

लखनऊ पांचवे सिख गुर, त्याग, तपस्या एवं मानवता के महान प्रतीक श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर विजयनगर कानपुर रोड स्थित सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि एवं धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सहभागिता कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन सत्य सेवा त्याग सहिष्णुता और मानव कल्याण के आदर्शों का अनुपम उदाहरण है। उनका बलिदान समाज को धर्म मानवता और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का संदेश आज भी समाज में प्रेम भाईचारे और सेवा की भावना को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।