वसंत पंचमी और 26 जनवरी को वाराणसी व पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में 5–6 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, वाराणसी में 23 जनवरी को आंशिक बादल व धूप, जबकि 24 जनवरी को घने बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। 26 जनवरी तक ठंड बढ़ सकती है।


