Thursday, March 12, 2026
spot_img
37.9 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026
Homeप्रदेशबूथों पर मन की बात सुनने के बाद मतदाता बनाने के लिए...

बूथों पर मन की बात सुनने के बाद मतदाता बनाने के लिए फार्म भरवाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 130वें संस्करण को आज लखनऊ महानगर में पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा की बूथ संख्या 311 पर, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मध्य विधानसभा मंडल 1 बूथ संख्या 253 पर,प्रदेश महामंत्री संजय राय और डॉक्टर नीरज सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर और एमएलसी मुकेश शर्मा ने मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 363 पर, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व मंडल दो के विकास नगर, पीतांबरा गेस्ट हाउस में और सुषमा खर्कवाल ने चिनहट प्रथम वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बाबू बनारसी दास वार्ड में और पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता बनाने के लिए फार्म भरवाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!