Friday, March 13, 2026
spot_img
34.6 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026
Homeप्रदेशगुलाचीन हनुमान जी मंदिर से प्रातः झंडा रैली निकाली गई-26 जनवरी 2026

गुलाचीन हनुमान जी मंदिर से प्रातः झंडा रैली निकाली गई-26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ की प्राचीन गुलाचीन हनुमान जी मंदिर कुर्सी रोड लखनऊ में प्रातः पूजा अर्चना के उपरांत महंत जी द्वारा श्रद्धापूर्वक ध्वजारोहण किया तथा तत्पश्चात महंत जी के नेतृत्व में एक विशाल झंडा रैली मंदिर प्रांगण से शहर भ्रमण किया इस रैली में स्थानीय लोग भक्तगण महिला पुरुष भारी संख्या में सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से लाला लाजपत राय वार्ड के पूर्व पार्षद पति शैलेंद्र स्वर्णकार एवं स्थानीय व्यापारी, बुद्धिजीवी. युवा ने अपना अहम योगदान दिया अवसर पर गुलाचीन मंदिर के महंत जी ने बताया कि धर्म कर्म के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित होना हमारा कर्तव्य है और आज का दिन किसी धार्मिक अनुष्ठान से कम नहीं है इसीलिए यह कार्यक्रम तय किया गया कि सभी की भागीदारी से प्रातः काल ही मंदिर प्रांगण से झंडा रैली निकाली जाएगी तथा शहर भ्रमण कर लोगों को यह संदेश दिया जाएगा की धर्म के साथ देश हित भी सर्वोपरि है जिसकी रक्षा करना एक पूजा के समान है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!