लखनऊ 29 JANUARY 2026 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना मड़ियांव के तेज-तर्रार एवं कर्तव्यनिष्ठ प्रभारी निरीक्षक श्री शिवानंद मिश्र को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं जनहित में सराहनीय योगदान के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नव भारतीय किसान संगठन परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उनकी कार्यशैली से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
नव भारतीय किसान संगठन परिवार ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा करते रहेंगे।









