मुंबई: प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक इस घटना की तुलना पहले लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़ी बताई गई फायरिंग से की जा रही है, जो कथित तौर पर अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई थी। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।









