हापुड़ में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां नेहा नाम की महिला ने एक-एक करके चार दूल्हों से शादी की और अगली शादी से पहले पिछले पति को तलाक तक नहीं दिया। आरोप है कि उसने शादी के बहाने हर परिवार से लाखों रुपये वसूल किए। अब दो दूल्हे पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









