Tuesday, February 17, 2026
spot_img
13 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homeप्रदेशकेंद्रीय बजट 2026 को एक दूरदर्शी एवं जन कल्याणकारी- बृजेश पाठक

केंद्रीय बजट 2026 को एक दूरदर्शी एवं जन कल्याणकारी- बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा के चारबाग स्थित होटल होम इन में आयोजित बजट पर चौपाल कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 को एक दूरदर्शी एवं जन कल्याणकारी बताया।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित उपस्थित लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
बजट पर चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे सड़क, रेल, लॉजिस्टिक नेटवर्क, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा क्षेत्र को गति मिलेगी। इससे विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश को इस बजट में विशेष प्राथमिकता मिली है तथा राज्य में दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे कनेक्टिविटी एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कुल बजट ₹9,12,696.35 करोड़ (12.9% वृद्धि) में सड़क एवं पुल के लिए ₹34,468 करोड़ ऊर्जा क्षेत्र: ₹65,926 करोड़ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण: ₹18,290 करोड़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण: ₹37,956 करोड़चिकित्सा शिक्षा: ₹14,997 करोड़ नए मेडिकल कॉलेज (14): ₹1,023 करोड़ ग्रामीण विकास: ₹25,500 करोड़ पीएम आवास योजना (ग्रामीण): ₹6,102 करोड़ शिक्षा क्षेत्र: कुल बजट का 12.4% स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना: ₹2,374 करोड़महिला एवं बाल विकास: ₹18,620 करोड़ एमएसएमई क्षेत्र: ₹3,822 करोड़ पर्यटन विकास: ₹500 करोड़ अयोध्या विकास: ₹150 करोड़ और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी सौ सौ करोड़ दिए हैं ।
उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी है, जो किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करेगा। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में अशोक तिवारी, मानसिंह, राकेश श्रीवास्तव, लखविंदर सिंह, योगेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मानस बाहरी महेंद्र राजपूत पार्षद सुधीर मिश्रा बबलू,राजू गांधी, पीयूष दीवान, संतोष धुनक, राजेंद्र सिंह बग्गा लकी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!