मुरादाबाद – मस्जिद में नमाजियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि नमाज की टाइमिंग को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई।यह घटना कोतवाली मुगलपुरा के पीछे स्थित शिया मस्जिद की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान लोग बच्चों को बचाते हुए दिखाई दिए, वहीं एक युवक को बेल्ट से पीटने का दृश्य भी सामने आया है।मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।








