Tuesday, July 1, 2025
spot_img
35 C
Lucknow
Tuesday, July 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशपश्चिम विधानसभा मतदाता अभिनंदन सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने जताया मतदाताओं का आभार

पश्चिम विधानसभा मतदाता अभिनंदन सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने जताया मतदाताओं का आभार

पश्चिम विधानसभा के लेबर कॉलोनी वार्ड के किंग बैंक्विट हॉल में पश्चिम विधानसभा मतदाता अभिनंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधानसभा उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव द्वारा मतदाताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशाल परिवार है कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की नीतियों और लखनऊ में रक्षा मंत्री जी ने लखनऊ में अटल जी के कार्यों को पूरा करने के लिए जो विकास कार्य किये उनको घर-घर पहुंचने का कार्य किया और आजादी के 60 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने में हम सफल हुए।
कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हम सब कुछ निछावर करने को तैयार है। आगामी चुनाव में हम दो गुनी ताकत से लड़ेंगे और फिर एक बार बड़ी जीत हासिल करेंगे।

वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे चुनाव के बाद दूर संभालने वाले हमारे बूथ अध्यक्ष और सम्मानित कार्यकर्ताओं का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं। हम सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। विपक्ष ने एक विशेष वर्ग को भ्रमित करके अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जाति और धर्म के आधार पर कार्य नहीं किया है बल्कि सभी को समान रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। लखनऊ में हुऐ विकास के प्रति कब तक लोग अपनी आंख बंद रख सकेंगे। किए गए कार्यों के आधार पर देश के अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का आधार निरंतर बढ़ रहा है और आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि 2027 के चुनाव में हम उत्तर प्रदेश में भी एक बार फिर से बड़ी जीत हासिल करेंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बडे परिश्रम के साथ माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को लगातार तीसरी बार लखनऊ से सांसद चुनकर केंद्र में भेजा है इसके लिए आप सभी का मैं हृदय से धन्यवाद और अभिनंदन करता हूं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुरुषोत्तम पुरी, अवनीश वैद्य, उमाशंकरी लोधी, रविकांत मिश्रा, राधिका प्रसाद कश्यप, सीमा साहू, माधुरी शुक्ला, रामनरेश मिश्रा, श्याम बहादुर सिंह, आशा पाठक, राधेश्याम वर्मा, रामचंद्र मौर्य, रामनाथ मिश्रा को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम से पूर्व कॉलोनी पार्क में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान को गति देते हुए मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उपस्थित नेताओं ने वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला, सीता नेगी, सत्येंद्र सिंह, विजय भुर्जी, अनुराग मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह , राजन मिश्रा, गणेश वर्मा सहित सभी पार्षदगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights