Wednesday, February 5, 2025
spot_img
26 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित "हर घर...

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान” के संदर्भ में हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान” के संदर्भ में हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत कई वर्षों से हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते आ रहे हैं।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, हर घर तिरंगा अभियान।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
अभियान हेतु जिला स्तर पर 7 एवं 8 अगस्त को जिला कार्यशाला आयोजित है। इसके साथ ही 8 व 9 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जायेंगी। जिसमें बूथ स्तर तक तिरंगा अभियान को सफल बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12, व 13 अगस्त, 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे। बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाईकिलों से हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे।

12-14 अगस्त, 2024 को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस- पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानियों, व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे।

13, 14 व 15 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जनपदों में गोष्ठी का आयोजन करेगी तथा मौन जुलूस भी निकालेगी। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला केंन्द्रो पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बड़े पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।

महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया,अभियान संयोजक अभिषेक खरे, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, विनायक पांडे पंकज सक्सेना सत्येंद्र सिंह भी प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights