प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सर्वाधिक लोकप्रिय और प्रेरणादायी “मन की बात” कार्यक्रम का 114वां संस्करण आज लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों, और कार्यकर्ताओं ने सुना और उसके उपरांत बूथ पर घर-घर संपर्क कर सदस्यता अभियान चलाया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा की बूथ संख्या 138 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभव खंड गोमती नगर में बूथ संख्या 373 पर पार्षद श्री शैलेंद्र वर्मा व कार्यकर्ताओं के साथ, एमएलसी मुकेश शर्मा ने मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 291 पर मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे और कार्यकर्ताओं के साथ, महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय पर, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा में बूथ संख्या 92 पर, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या 165 पर, अंजनी श्रीवास्तव ने पश्चिम विधानसभा की बूथ संख्या 124 पर मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुना और उसके बाद क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया।