Wednesday, February 5, 2025
spot_img
15.6 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेश26,27 अक्टूबर को वृहद स्तर पर चलेगा सक्रिय सदस्यता अभियान

26,27 अक्टूबर को वृहद स्तर पर चलेगा सक्रिय सदस्यता अभियान

लखनऊ हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान सहसंयोजक नीरज सिंह तथा सक्रिय सदस्यता अभियान सत्यापन अधिकारी श्रीकृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में सक्रिय सदस्यता अभियान बैठक की गई।
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान सहसंयोजक नीरज सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा सभी अभियानों में लखनऊ महानगर ने हमेशा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, सदस्यता अभियान में भी आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का नतीजा है कि सदस्यता अभियान में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है । 26, 27 अक्टूबर को भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कैंपो में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद त्रिवेदी ने बताया कि मंडल अध्यक्षों द्वारा कैंप लगाकर सक्रिय सदस्यता कराई जाएगी जिसमें सदस्यता फॉर्म, डोनेशन स्लिप एवं प्राथमिक सदस्यता फॉर्म की सूची को जमा किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सक्रिय सदस्यता बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाएगा।

सक्रिय अभियान सत्यापन अधिकारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं अभियान समन्वयकों के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान से संबंधित सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में लखनऊ महानगर सत्यापन सह प्रभारी मान सिंह,सुधीर हलवासिया, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, जया शुक्ला, अभिषेक खरे, चेतन विष्ठ, विनायक पांडे, राकेश सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights