यह हमारा लगातार नौंवा बजट है….यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है,देश के संविधान को लागू होने व उत्तरप्रदेश स्थापना का अमृत महोत्सव वर्ष है
प्रदेश के रोडमैप को बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण बजट है
लखनऊ में बाबा साहेब अंबेडकर के लिए सरकार स्मारक केंद्र बनवा रही है..
पिछले सारे बजट के अलग अलग थीम थी,2017 में पहला बजट अन्नदाता किसानों को समर्पित था
2018-19 का बजट उत्तरप्रदेश के बीमारू राज्य से उबारकर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण औद्योगिक विकास को समर्पित था.
2019 का बजट महिला सशक्तिकरण को समर्पित था,महिला उत्थान के लिए हमने कई कार्य शुरू किए
2020 का बजट उत्तरप्रदेश के युवाओं और रोजगार को समर्पित था,इसमे 2 करोड़ युवाओ को तकनीकी माध्यम से सशक्त बनाने के कार्य किये
2021 का बजट स्वावलंबन से सशक्तिकरण की ओर था,आत्मनिर्भर ता के लक्ष्य पूर्ति के लिए था
2022 का बजट अंत्योदय से आत्मनिर्भरता को समर्पित था
2023 का बजट प्रदेश में आत्मनिर्भर को सुदृढ करने वाला
2024 का बजट रामराज्य को संकलिप्त था,पहली बार 65 करोड़ पर्यटक प्रदेश मे आये
2025 का बजट भारत की सनातन संस्कृति को समर्पित महिला गरीब युवा कल्याण को समर्पित है,इसका केंद्रीय भाव ‘वंचित को वरीयता’ है