Friday, March 14, 2025
spot_img
24.6 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशहोटल शिमला पैलेस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

होटल शिमला पैलेस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से प्रत्येक माह की भांति इस माह भी 08 मार्च दिन शनिवार को सायं 02:00 बजे से लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार द्वारा श्रीराम दरबार पर माल्यार्पण तथा फूल माला अर्पित कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
संचालन मंत्री रीता नाथ ने कार्यक्रम को बहुत ही सुचारू व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिंदू महिला सेवा समिति की उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा, उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी, महिला संचालन मंत्री सलाहकार वंदना त्रिपाठी, दीपमाला, रुचिका अग्रवाल, व्यापार मंडल से बीनू मिश्रा, रीना चौरसिया सिमला गौतम, रीता सोनी रेणु गुप्ता नीलम वर्मा सदस्य, रेशी मित्तल, संरक्षक उषा अग्निहोत्री, महामंत्री इंदिरा उपाध्याय, बबीता चौरसिया, मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा गुप्ता, शाल पहनाकर व राम दरबार देकर सम्मानित किया दीप माला साहू सदस्य, पल्लवी गुप्ता, उपाध्यक्ष किरन गुप्ता, सुमन जायसवाल, पत्रकार राम कृष्ण मिश्रा, रोहित गुप्ता, संतोष वर्मा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, सानिध्य तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
आज सुल्तानपुर रोड स्थित शिमला रिजॉर्ट्स में वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार के छोटे भाई अनिल गुप्ता व शीनू गुप्ता के 25वें विवाह वर्षगांठ के शुभ अवसर पर उपस्थित होकर दोनों को प्रभु श्रीराम लला जी की प्रतिमा भेंटकर शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights