लखनऊ महानगर में आज विभिन्न स्थान पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन हुआ। जिसमें कैंट विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बृजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हर भारतीय के मन में ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है।
तिरंगा यात्रा में लोगों के बीच जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। सभी के हाथों में दूर तक तिरंगा लहराता नजर आ रहा था। भारत माता की जय और वंदे मातरम के घोष के साथ सभी कार्यकर्ता देशभक्ति में ओत-प्रोत दिखे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कृष्णा नगर से निरंकारी आश्रम शृंगार नगर तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, अशोक तिवारी , पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, अभिषेक खरे, अरविंद मिश्रा, राकेश गुप्त,चंद्र प्रकाश अवस्थी, सतीश आडवाणी सहित पार्षदगण, पदाधिकारीगण और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
इससे पूर्व महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी विधि प्रकोष्ठ संयोजक के के मिश्रा द्वारा द्वारा रेजिडेंसी से डालीगंज तक आयोजित तिरंगा यात्रा बाइक रैली में भी सम्मिलित हुए। अधिवक्ता संजय राय, भाजपा विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक रोहित पवार, गजेंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता बाइक यात्रा में सम्मिलित हुए।