कल 27.8.2025 दिन बुधवार भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर लखनऊ महानगर के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी के संरक्षण में निम्नवत 2 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 1. हजरत गंज चौराहा स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भाजपा के कार्यकर्ता अजय त्रिपाठी के आयोजन में प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 2. दोपहर 2 बजे हनुमान सेतु पर सुन्दर कांड पाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम मानवेंद्र सिंह के संयोजन में होगा। दोनों कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से माननीय सांसद गण , माननीय विधायक गण , माननीया महापौर जी , सम्मानित भाजपा पदाधिकारी गण, सम्मानित पार्षद गण, सम्मानित समर्थक और देश भक्तों की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।
लखनऊ महानगर भाजपा के कार्यालय मंत्री दीपक कुमार शुक्ला ने हमारे संवाददाता को बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति सनातन धर्म अनुसार यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और जनमानस की विशाल उपस्थिति रहती है और एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है










