Saturday, February 14, 2026
spot_img
25 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeप्रदेशआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में महिलाओं का हुआ सम्मेलन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में महिलाओं का हुआ सम्मेलन

लखनऊ हजरतगंज जिला सहकारिता भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी महामंत्री अर्चना साहू ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की।

वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना भारत के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है आत्मनिर्भरता का अर्थ है आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वतंत्र होकर अपने जीवन के निर्णय लेने में सक्षम होना। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं, तो वे न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सशक्त करती हैं।आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं, तो वे अपने परिवार की वित्तीय स्थिरता में योगदान करने में सक्षम होती हैं और अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य प्रदान कर सकती हैं। सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि नमो ड्रोन दीदी योजना, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अलावा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और महिला उद्यमिता योजना जैसी अन्य पहलें भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण हैं । महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा और कौशल विकास भी महत्वपूर्ण हैं। जब महिलाएं शिक्षित और प्रशिक्षित होती हैं, तो वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं और अपने जीवन के निर्णय लेने में सक्षम होती हैं।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाओं की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण होती है। वे न केवल अपने परिवार को सशक्त बनाती हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती हैं। इसलिए, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार, समाज और परिवार को मिलकर काम करना होगा।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में केंद्र और राज्य की सरकारों ने अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण करने का काम कर रहा है वही राजनीति में भी 33% आरक्षण देकर के महिला को आत्म सम्मान देने का कार्य किया है।आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है वहीं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनुदान के माध्यम से प्रकार के माध्यम से स्वालंबी बना रहे हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था सुधर बनाई है आज महिलाएं भयभीत होकर के अपना कार्य कर रही है।

पुनीता श्रीवास्तव, हेमा बिष्ट, शोभा रावत, सुनीता गोस्वामी बबीता अग्रवाल, समिता बपिला को आत्मनिर्भर भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,समाजसेवी इंदिरा उपाध्याय, उषा दीक्षित, सपना तिवारी तथा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!