अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय श्रीसीताराम नाम बैंक मंदिर का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास मौजूद रहे।महंत कमलनयन शास्त्री ने विधिवत भूमि पूजन किया। शिलान्यास समारोह में संत समाज की भव्य उपस्थिति रही।अब तक 21 हजार करोड़ रामनाम पर्चियों का रिकॉर्ड संग्रह हो चुका है, जिसे इस राष्ट्रव्यापी रामनाम आंदोलन की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।









