कानपुर (यूपी) | एक सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने पति की हत्या के जुर्म में महिला और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना कानपुर की है, जहां वर्ष 2024 में महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को ज़हर देकर मार डाला और बिना किसी को बताए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
मुकदमे में सबसे अहम गवाही दंपती की 7 साल की बेटी की रही। बच्ची ने कोर्ट को बताया कि उसने कंबल के नीचे छिपकर अपनी मां को पिता को ज़हर पिलाते हुए देखा था। इसी गवाही के आधार पर कोर्ट ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


