Thursday, March 12, 2026
spot_img
37.9 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026
Homeप्रदेशलखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज सायं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मिठाई वाले चौराहे पर निर्मित संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि भेंट के दौरान मतदाता पुनरीक्षण अभियान सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। आनंद द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को लखनऊ महानगर द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची में छूट रहे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा उसकी आगामी कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!