लखनऊ प्रदेश सरकार फिरोजाबाद स्थित “नीब करौरी बाबा” की जन्मस्थली को बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने में जुटी है। यहां बन रहा आधुनिक कन्वेंशन सेंटर करीब 90 प्रतिशत तैयार हो चुका है और इसके अप्रैल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन, सुविधाएं और रोजगार तीनों को बढ़ावा मिलेगा। करीब 865.98 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस कन्वेंशन सेंटर पर अब तक 769.74 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि अभी अधिकतर श्रद्धालु कैंची धाम जाते हैं, लेकिन बाबा की जन्मस्थली के बारे में कम लोगों को जानकारी है। लक्ष्य इस स्थान को भी वैश्विक पहचान दिलाना है।
प्रदेश सरकार फिरोजाबाद स्थित “नीब करौरी बाबा” की जन्मस्थली को बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने में जुटी













Leave a Reply