भाजपा के 47 में स्थापना दिवस पर राजधानी में हुए विभिन्न आयोजन

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर राजधानी लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी महिला मोर्चा व्यापारी प्रकोष्ठ युवा छात्र संगठनों ने विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर 47 में स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया इसी कड़ी में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैसरबाग स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का ध्वजा फहराकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई।

लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सांसदों विधायकों कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया

भाजपा की 47 की स्थापना दिवस पर लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में लखनऊ नगर महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया इसी दौरान महिला मोर्चा की श्रीमती मधुबाला जी से विशेष भेंट वार्ता इस विशेष भेट वार्ता में महानगर लखनऊ कार्यकारिणी सदस्य सपना तिवारी जी एवं शरद हॉस्पिटल लखनऊ की डायरेक्टर उषा दीक्षित जी ने भी अपने विचार व्यक्त किया

आज त्रिवेणी नगर के लोकप्रिय पार्षद मुन्ना मिश्रा जी के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 47 स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर राजधानी लखनऊ व प्रदेश के विभिन्न एवं देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं यह कार्यक्रम आज 6 अप्रैल के साथ कल 7 अप्रैल को भी जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *