Thursday, March 12, 2026
spot_img
37.9 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026
Homeप्रदेशSIR अभियान के अंतर्गत कैंट विधानसभा के मंडल–2 बूथ संख्या 82 पर...

SIR अभियान के अंतर्गत कैंट विधानसभा के मंडल–2 बूथ संख्या 82 पर अभियान चलाया गया

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल–2 पर बूथ संख्या–82 पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ गली-गली जाकर नागरिकों से संपर्क किया और ड्राफ्ट सूची में छूट रहे लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाए और संशोधन कराने तथा त्रुटियों को ठीक कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ नीरज सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और चुनाव में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। विशेष अभियान चला कर छूट रहे लोगों के फार्म भरवाए जा रहे हैं ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान “हर घर तक पहुँच, हर मतदाता की भागीदारी और हर वोट के अधिकार” को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता कैंप लगाकर और घर-घर जाकर फार्म 6ए भरवाने और साथ में उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दे रहे है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान में चेतन सिंह बिष्ट,मान सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी, सचिन वैश्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!