आज लखनऊ में अवध नेवल वेटरेनस एसोसिएशन द्वारा नौसैनिक परिवार होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन साई गेस्ट हाउस रायबरेली रोड लखनऊ में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सैनिक परिवार वीर नारियों महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति विंग कमांडर मुकेश तिवारी लखनऊ सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विशिष्ट, अतिथि श्री मयंक खर्कवाल , प्रोफेसर डॉक्टर अल्पना श्रीवास्तव ,डॉ राजीव पांडे , मीना महेश्वरी संस्थापक व संरक्षक ईष्टा महेश्वरी फाउंडेशन एवं निधि बाजपेई समाजसेविका तथा वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही
विशिष्ट अतिथि मयंक खर्कवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए




कार्यक्रम में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम एवं सैनिकों के गीतों ने सभी का मनमोहन लिया सैनिक परिवार के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया सभी खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया बच्चों को उपहार प्रदान किए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवार एवं समाज कल्याण में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए सम्मान स्वरूप सभी महिलाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ईष्टा माहेश्वरी एवं श्री सिद्धांत गुप्ता द्वारा किया गया संगठन के संस्थापक इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता पूर्व नौसैनिक ने कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए आयोजन कमेटी के सैनिक परिवार की श्री लोकनाथ चतुर्वेदी ,श्रीमती विभा द्विवेदी, श्री संतोष कुमार,कुमारी सुषमा पटेल, श्री दीपक कुमार पाल, श्री अमित कुमार, कुमारी निहारिका सिंह, श्री संजय कुमार यादव आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने बताया कि उनकी संस्था सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान एवं कल्याण के लिए कार्य करती रहती है उन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों को धन्यवाद किया

कार्यक्रम के समापन के पश्चात एक प्रीति भोज का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सैनिकों से विशेष तौर पर मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं मार्गदर्शन दिया तथा इस दौरान सभी पूर्व सैनिक को व उनके परिवारों को शासन द्वारा चलाए गए सैनिक कल्याण की कार्यक्रम के बारे में भी अवगत कराया गया तथा आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह उनसे मिल सकते हैं तथा अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं इस अवसर पर उन्होंने विशेष तौर पर विनोद कुमार गुप्ता पूर्व नौसैनिक एवं संस्थापक अध्यक्ष अवध नेवल वेटरेनस एसोसिएशन की कार्यों की तारीफ की तथा आश्वासन दिया कि कभी भी सैनिकों की समस्याओं से उन्हें अवगत करा सकते हैं अथवा मिलकर उनकी समस्याओं का हल करवा सकते हैं कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा पूर्व सैनिकों के परिवार एवं इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता जी के अथक प्रयास से इस कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
IMPORTANT NOTICE
1-ALL CONTENT PUBLISHED IN OUR NEWS PORTAL IS SUBJECT TO COPYRIGHT ACT ANY MISUSE OF THE CONTENT IN PART OR WHOLE IS ILLEGAL ALL PHOTO AND VIDEOS ARE NEWS PORTAL PROPERTY NOT TO BE PUBLISHED OR USE IN ANY OTHER PLATFORM
2-NEWS PUBLISHED IN OUR PORTAL IS FINAL AND CONTENT WILL BE AS PROVIDED BY THE ORGANISER IN THEIR RESPECTIVE PRESS CIRCULAR ISSUED TO OUR ORGSNISATION IN WRITING IN THEIR OFFICIAL PAD BY ELECTRONICS , PHYSICAL AND DROP BOXES AND AFTER PUBLICATION WE ARE NOT RESPONSIBLE FOR ANY ERROR AND NO RECTIFICATION WILL BE MADE AFTER PUBLISHING OF RESPECTIVE NEWS OR ANY CONTENT AND WILL BE FINAL


