बांग्लादेश – ढाका से राजशाही और चिटगांव तक आतंकवादी तत्वों द्वारा भारतीय मिशन को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं।आरोप है कि युनुस प्रशासन की ओर से इन घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
देर रात इसी क्रम में ढाका स्थित दो प्रमुख अखबारों डेली स्टार और प्रोथोम आलो की इमारतों में आगजनी की घटना भी सामने आई है।चिटगांव में भारतीय मिशन पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।








