महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज कैंट विधानसभा, मंडल–3 के बाबू बनारसी दास वार्ड में SIR अभियान के अंतर्गत छूट रहे मतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथ संख्या 286 पर घर-घर संपर्क किया और फॉर्म 6 भरवाए।
अभियान में घनश्याम अग्रवाल, चेतन सिंह बिष्ट, विनायक पांडे, अभिषेक खरे, मानस बाहरी, आशीष हितैषी, लव कुश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरे जाने में लोगों का सहयोग किया।


