Saturday, March 14, 2026
spot_img
27.5 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026
Homeप्रदेशआनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर कार्यालय पर तिरंगा फहराया

आनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर कार्यालय पर तिरंगा फहराया

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय,कैसरबाग पर झंडा फहराया और लखनऊवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत जन गण मन का गायन किया ।

ध्वजारोहण के बाद आनंद द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारत के संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है, जिसने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है।

स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों और दूरदर्शिता के कारण ही आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में पहचान बना पाया है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस दौरान अंजनी श्रीवास्तव, घनश्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, अभिषेक खरे, विपिन सोनकर, यूएन पांडे, अशोक श्रीवास्तव, शैलेंद्र स्वर्णकार पूर्व पार्षद प्रतिनिधि, चेतन सिंह बिष्ट, मधुबाला त्रिपाठी, अनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!