इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए महिला ने 100 से ज्यादा पुरुषों को झांसे में लिया घर बुलाने पर पति चुपके से अपनी ही पत्नी के गैर मर्द के साथ अश्लीलता भरे वीडियो बनाता और फिर दोनों मिलकर ब्लैकमेल करते थे।तीन साल में इस गैंग ने करोड़ों रुपये वसूले और अवैध कमाई से 65 लाख का प्लॉट व 10 लाख की कार खरीदी। मामला तब खुला जब एक व्यापारी से 13 लाख वसूलने के बाद 5 लाख और मांगे गए। धमकी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वीडियो, मोबाइल, नकदी और चेक बरामद किए गए हैं। जांच में 100 से ज्यादा पीड़ित सामने आए हैं।


