Tuesday, March 10, 2026
spot_img
20.6 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026
Homeप्रदेशकृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में 'जिंदा' महिला को घोषित किया मृत मचा...

कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में ‘जिंदा’ महिला को घोषित किया मृत मचा भारी बवाल

लखनऊ राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-6सी स्थित कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल (एलन हाउस स्कूल के पास) में शुक्रवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब अस्पताल प्रशासन ने एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला को मृत घोषित कर बाहर कर दिया। परिजनों का दावा है कि ‘मृत’ बताई गई महिला की सांसें चल रही थीं और उसके शरीर के अंगों में स्पष्ट हलचल हो रही थी। इस कथित ‘चमत्कार’ और अस्पताल की संवेदनहीनता को देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगराम के इस्माइल नगर की रहने वाली चांदनी (23 वर्ष), पत्नी आशु, को उनके परिजनों ने गुरुवार को प्रसव (डिलीवरी) के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार (6 मार्च 2026) की सुबह डॉक्टरों ने अचानक मरीज को मृत घोषित कर दिया और उन्हें तुरंत वहां से जाने को कह दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!