Tuesday, January 27, 2026
spot_img
13.3 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026
spot_img
Homeप्रदेशकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदर कैंट स्थित संस्कृत विद्यालय हाल...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदर कैंट स्थित संस्कृत विद्यालय हाल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करते हुऐ बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के साथ भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदर कैंट स्थित संस्कृत विद्यालय हाल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करते हुऐ बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के साथ भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव के परिणाम से भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव सामने आया है। कार्यकर्ताओं के पसीने से बिहार में बड़ी जीत हासिल हुई है।भारतीय जनता पार्टी अन्य दूसरी पार्टियों की तरह जाति पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती। हम देश की सुरक्षा, गौरव, संस्कृति और विकास कार्यों के लिए राजनीति करते हैं।राजनाथ ने कहा कि जनता ने देखा कि बिहार की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है और हमको फिर बिहार की सत्ता सौंप दी। इस बार जनता ने बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। राजनाथ सिंह ने बेहद उत्साह में कहा कि बिहार के परिणाम को 2027 में उत्तर प्रदेश में भी दोहराया जाएगा।बिहार के लोग भी यह देख रहे हैं कि नीतीश जी के नेतृत्व में कैसा हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में आज भारत की प्रतिष्ठा बड़ी है।भ्रष्टाचार खत्म करने की बात सब करते हैं लेकिन उसको कैसे रोका जाए उस पर कोई कोशिश और कार्य किसी ने किया। भ्रष्टाचार भाषण से नहीं व्यवस्था में परिवर्तन लाकर, अंकुश लगाकर ही संभव हो सकता है और सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री जी ने भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाया है।पहले पिछली सरकारों में जो सहायता सुधार के ली दी जाती थी वह पूरी सहायता यथावत उनके पास पहुंचे ऐसा नहीं होता था। 100 में 40/ 45 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था लेकिन हमारे सरकार ने यह फैसला किया कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए हम हर व्यक्ति का खाता खोलेंगे। जनधन खाता खोलने के लिए हुई बैठक में मैं भी बैंक अधिकारियों के साथ था, हमने पूछा इससे क्या लाभ होगा। लाभ आपके सामने है अब 100 का 100 पैसा आपके खाते में पहुंचता है भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढता है।भारत में यूपीआई का लेनदेन विश्व में सबसे ज्यादा है। इसके उपयोग से विश्व में भ्रष्टाचार कम हुआ है।

सबसे पूछा कि ईमानदारी से बताइए कि लखनऊ में आपको पिछले 10 साल में परिवर्तन दिख रहा है कि नहीं ईमानदारी से कार्य किया जाए तो परिवर्तन निश्चित लाया जा सकता है। भारत को विकसित भारत बनाने का जो हमारा संकल्प है वह निश्चित रूप से संकल्प पूरा होगा यह हमारा दृढ़ संकल्प है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में बने मिसाइल और हथियार खरीदने की पूरी दुनिया में होड़ लगी है। हमारा मामला भी ठीक हुआ है। जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में करिश्मा किया वो हमारे लखनऊ में बनी है।

जीएसटी दरे कम होने से बाजार में क्या अंतर आया है पूछने पर चेतन अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी दरे कम होने से और अधिकतम दरे पांच प्रतिशत की रेंज में आने से बहुत लाभ हुआ है इसके कारण व्यापार में बढ़ोतरी भी हुई है।

चंद्र कुमार वाल्मीकि ने सांसद निधि से निर्मित वाल्मीकि चौक के निर्माण के लिए वाल्मीकि समाज की ओर से धन्यवाद दिया और एसटीपी निर्माण व सीवेज सिस्टम निर्माण कार्य की भी सराहना की।

अमित शुक्ला ने छावनी में विकास कार्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की। छावनी परिषद में भवन निर्माण और उनके मरम्मत इत्यादि के नियमों के सरलीकरण की मांग की।

कृष्ण कुमार गुप्ता ने छावनी में जन औषधि केंद्र, योग केंद्र बनाए जाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरी उम्र 75 वर्ष है लेकिन इन सुविधाओं के कारण लोग मुझे 60 वर्ष का मानते हैं।नीलू त्रिवेदी ने जीएसटी में और अधिक सरलीकरण’ पैटर्न लागू करने की मांग की।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में हुए कार्य गिनाते हुए रक्षामंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओ.पी श्रीवास्तव, डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला, प्रमोद शर्मा, विनायक पांडे, रूपा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!