Friday, March 13, 2026
spot_img
25.7 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026
Homeप्रदेशडॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में छूटे नाम जोड़ने का अभियान जारी

डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में छूटे नाम जोड़ने का अभियान जारी

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में मध्य विधानसभा के राजा राममोहन राय वार्ड की बूथ संख्या 283 से 288 पर अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत डॉ. नीरज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची का परीक्षण किया तथा इसके बाद क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का भौतिक सत्यापन कराया गया। सूची से मतदाताओं के नाम का मिलान कराया गया।
इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं एवं अब तक छूटे पात्र नागरिकों से आवश्यक फॉर्म भरवाए गए। साथ ही जिन पात्र मतदाताओं के नाम दस्तावेजों की कमी के कारण मतदाता सूची से कट गए थे, उन्हें फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने की जानकारी भी दी गई ताकि उनके नाम पुनः सूची में जोड़े जा सकें।

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि कोई भी योग्य मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में पार्षद प्रतिनिधि विजय आर्य, मध्य विधानसभा के SIR संयोजक विजय भुर्जी, नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष प्रवीण कंछल की सक्रिय सहभागिता रही।

इसी क्रम में पूर्वी विधानसभा के शंकरपुरवा वार्ड में बूथ संख्या 62 एवं 55, चिनहट प्रथम में बूथ संख्या 404 एवं 18, तथा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में बूथ संख्या 204 एवं 25 पर भी घर-घर संपर्क कर फ़ॉर्म-6 भरवाए गए।

पश्चिम विधानसभा के कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में बूथ संख्या 60, 61, 62, 63, 64, 65 एवं 67 में और उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम क्षेत्र में वार्ड प्रथम एवं द्वितीय के अंतर्गत बूथ संख्या 402, 403, 405 एवं 409 पर अभियान को योजनाबद्ध एवं संगठित रूप से संचालित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!