पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में घर के पास ही स्थित फैक्ट्री में ले जाकर छह साल की बच्ची के साथ मुस्लिम समुदाय के 10,12 और 14 साल के तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तीसरे आरोपित के पकड़े न जाने पर मां का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि जिन्हें वे अपना समझती थीं, उन्होंने ही बेटी के साथ दरिंदगी की है। पड़ोसी होने के नाते उन्हें जिनसे रक्षा की उम्मीद थी उन्होंने ही बेटी को जीवन भर का दर्द दे दिया। मुस्लिम समुदाय का होने के बाद भी उन्होंने कभी उन्हें अलग नहीं समझा, लेकिन अब उन नाबालिगों के खिलाफ बालिगों की तरह मुकदमा चलना चाहिए।
हिंदू संगठनों के आक्रोश के चलते पुलिस टीम फरार आरोपित की तलाश में दरभंगा में दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा। दो अन्य नाबालिग आरोपितों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।









