Saturday, February 14, 2026
spot_img
22 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeप्रदेशनये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव और स्वागत अभिनंदन की भव्य तैयारी

नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव और स्वागत अभिनंदन की भव्य तैयारी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के चुनाव नामांकन और अन्य प्रक्रिया 13 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय हजरतगंज में और अधिकारिक घोषणा 14 दिसंबर को डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।चुनाव नामांकन से लेकर नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा और उसके उपरांत नये प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत अभिनंदन के लिए पार्टी द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है।प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और एमएलसी पवन सिंह चौहान द्वारा भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा महानगर पदधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और व्यवस्था में लगाए गए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके कार्यक्रम आयोजनों के व्यवस्थाओ की योजना रचना तय की गई।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पूरे लखनऊ को भगवामय करने के साथ ही सभी चौराहों, महापुरुषों की मूर्तियों के स्थल की साफ सफाई के साथ विशेष साज सज्जा की जाएगी। पूरे शहर में पार्टी के झंडे और होडिंग लगाई जाएगी। लखनऊ में प्रवेश करने वाले स्थानों पर स्वागत द्वार और विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे । नए प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा के उपरांत स्वागत के लिए ढोल नगाड़े, आतिशबाजी के साथ फूलों की भी व्यवस्था की जा रही है।

सभी व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश पदाधिकारीयों सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और अनुभवी कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई गई है।मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारीयों सहित बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक सहित मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!