लखनऊ निर्माणाधीन ताज होटल की बेसमेंट पार्किंग में लगी आग काबू में हुई।फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में किया।पांच मंजिला बेसमेंट के पहले और दूसरे तल में लगी थी आग।निर्माण कार्य में लगी मशीनों में किसी फाल्ट के चलते लगी थी आग।स्मोक एग्जास्टर से धुआं बाहर निकाला जा रहा है।अधिकारियों के मुताबिक कोई भी बेसमेंट में फंसा नहीं है।होटल निर्माण कार्य के करोड़ों रुपए का सामान फायर ब्रिगेड ने बचाया।फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने आग को काबू में किया।डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडे कर रहे हैं फायर फाइटिंग की मॉनिटरिंग।









