बांग्लादेश में भारत-विरोधी प्रदर्शनों के बीच मयमनसिंह ज़िले के भालुका उपज़िला में एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपु चंद्र दास के रूप में हुई है।
आरोप है कि युवक पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए गुस्साई भीड़ ने पहले उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई, और बाद में शव को आग के हवाले कर दिया। घटना से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में भय और आक्रोश का माहौल है।
मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं








