Saturday, February 14, 2026
spot_img
22 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeप्रदेशभाजपा लखनऊ महानगर द्वारा ‘कुंडी खटकाओ अभियान’ SIR के अंतर्गत नियमित जनसंपर्क...

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा ‘कुंडी खटकाओ अभियान’ SIR के अंतर्गत नियमित जनसंपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा वृहद स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
सभी विधानसभाओं में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करके SIR फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अभियान को गति देने के उद्देश्य से महानगर पदाधिकारीयों ,अभियान संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक करके अभियान पर चर्चा की और रविवार के दिन प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के उपरांत हर कार्यकर्ता को 25 घरों में जाकर गणना प्रपत्र भरकर जमा कराए जाने का लक्ष्य रखा।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज प्रातः पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या 347 पर, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा उत्तर मंडल 4 की बूथ संख्या 316 पर, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर मंडल 4 की बूथ संख्या 315 पर, विधायक ओ.पी श्रीवास्तव ने पूर्व मंडल 3 में स्प्रिंग डेल्स पोलिंग की बूथ संख्या 198 पर
‘कुंडी खटकाओ अभियान’ SIR के अंतर्गत नियमित जनसंपर्क अभियान करते हुए 25 घरों में दस्तक दी।
इस दौरान लोगों को अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आनंद द्विवेदी ने पार्टी केसरबाग कार्यालय पर अभियान विधानसभा संयोजकों के साथ अभियान की समीक्षा की और उसके उपरांत पश्चिम विधानसभा और मध्य विधानसभा में जाकर विधानसभा स्तर पर संचालित वार रूम में कार्यकर्ताओं से एसआइआर फॉर्म भरवाए जाने की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की। कल रविवार के दिन वार्डों में कैंप लगाकर क्षेत्र वासियों का सहयोग करने की कार्य योजना भी तय की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!