Tuesday, March 10, 2026
spot_img
26.2 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026
Homeप्रदेशभाजपा लखनऊ महानगर द्वारा विभिन्न 4 मंडलो में आयोजित दो दिवसीय पंडित...

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा विभिन्न 4 मंडलो में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित करना था।
प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले स्थायी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के विषय में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई, जिससे वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सकें।

प्रशिक्षण शिविरों में वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है और पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।

कार्यशालाओं में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने उत्तर विधानसभा के उद्घाटन सत्र तथा सरोजिनी नगर मंडल-1 के समापन सत्र को संबोधित किया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर मंडल-1 के समापन एवं पश्चिम मंडल-1 के उद्घाटन सत्र में मार्गदर्शन दिया। प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने सरोजिनी नगर दक्षिण मंडल के द्वितीय सत्र में अपने विचार रखे।
इसी क्रम में पूरब विधानसभा के मंडल-2 में सुधीर शंकर हलवासिया, उत्तर मंडल-1 के द्वितीय सत्र में आलोक सिंह, पश्चिम विधानसभा के मंडल-1 में अंजनी श्रीवास्तव तथा सरोजिनी नगर में रजनीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों में मंडल में रहने वाले प्रदेश, अवध , महानगर पदाधिकारीयों सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!