भारतीय मूल के जलवायु वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को भू-विज्ञान का नोबेल कहे जाने वाले 2026 क्रैफोर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से दिया जाता है।
रामनाथन ने वर्ष 1975 में NASA में काम करते हुए एक अहम खोज की थी। उन्होंने बताया था कि CFC गैसें कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में 10,000 गुना ज्यादा गर्मी को रोक सकती हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ाती हैं। जलवायु परिवर्तन पर उनके लंबे और अहम शोध को अब दुनिया भर में मान्यता मिली है।









