Monday, February 16, 2026
spot_img
26 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeप्रदेशमहानगर अध्यक्ष ने किया स्वदेशी पंजिका का विमोचन

महानगर अध्यक्ष ने किया स्वदेशी पंजिका का विमोचन

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती और एकता दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं अभियान संयोजक अभिषेक खरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत स्वदेशी पंजिका का विमोचन किया।

इस मौके भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि किसानों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्र की एकता और संकल्प का प्रतीक है और हम स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर उनके ‘एक भारत’ के सपने को सच कर सकते हैं।
सरदार पटेल का सपना एक भारत का था, जो मौजूदा समय में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस पंजिका में भारतीय स्वदेशी उत्पाद का निर्माण करने वाले लोगों की सूची है, जिससे आम नागरिक यह जान पाये कि रोजमर्रा के जीवन में किन स्वदेशी वस्तुओं को खरीदना है और उन्हें स्वदेशी व विदेशी का अंतर समझ आ सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!