अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पे समाज सेवी ,संगीतज्ञ महिला उद्यमी मीठू रॉय को महिलाओं को स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने में विशेष योगदान के लिए साक्षरता निकेतन लखनऊ द्वारा सम्मानित किया गया lमीठू रॉय द्वारा समय समय पे समाज में जरूरत मंद एवं घरेलू महिलाओं को प्रोत्साहित कर यथोचित सेवा सहयोग से उन्हें जीवन में आत्मनिर्भर बनाने में मदद की आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा lइस महिला दिवस शिव संस्कृति कला फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्ष मीठू रॉय ने संस्था सदस्यों के साथ महिला दिवस संस्था कार्यालय में आयोजित किया साथ ही एक महिला क्लब (भवानी विमेन क्लब) की उद्घोषणा की जिससे आने वाले समय में जरूरत अनुसार सेवादान द्वारा महिलाओं को अपने हुनर को एक व्यवसाय बनाने में मदद हो lसमाज हित में सदैव तत्पर निस्वार्थ भावना से स्नेह सेवा चलती रहे यही प्रण लिया अध्यक्ष मीठू रॉय ने l
powered by kitty party association mahila n g o lucknow ki


