Wednesday, February 4, 2026
spot_img
12 C
Lucknow
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeप्रदेशमुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हजरतगंज जीपीओ पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद डॉक्टर महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान,महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, जया देवी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी गांधी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी तथा देश की आजादी से से जुड़े तराने भी गाए। मुख्यमंत्री ने भी गांधी प्रतिमा के समक्ष कुछ देर बैठकर पाठ भी किया और बच्चों के तरानों को सुना।

महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, अभिषेक खरे, सीता नेगी, अनुराग साहू, शैलेंद्र स्वर्णकार पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!