Monday, February 9, 2026
spot_img
12 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026
spot_img
Homeप्रदेशलखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का...

लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का जन्मदिन

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का जन्म दिवस लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। प्रातः सुजानपुरा आलमबाग स्थित कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयों ने पहुंचकर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर 51 किलो बूंदी के लड्डू का केक भी काटा गया।
अपराह्न महानगर अध्यक्ष केसरबाग स्थित कार्यालय पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया और माला और अंग वस्त्र पहनाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चे के पदाधिकारियों ने अपने लोकप्रिय नेता को जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की और लड्डू व मिष्ठान वितरण करके जन्मदिन का जश्न मनाया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भजन और मंगल गीत गाकर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर कार्यालय पर जन्मदिन समारोह के बाद महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हजरतगंज में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया और उपस्थित सभी लोगों में हलवे का प्रसाद वितरण किया।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा ,विधायक डॉक्टर नीरज बोरा,राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य,अंजनी श्रीवास्तव रजनीश गुप्ता, शैलेंद्र सोनकर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि लाला लाजपत राय वार्ड सहित वरिष्ठ पदाधिकारी ने भी शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!