लखनऊ में चाइनीज़ मांझे का कहर जारी है और 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा सामने आया है।
गोमतीनगर विस्तार इलाके में सड़क पर चलते समय एक रिटायर्ड फौजी चाइनीज़ मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी ठोड़ी और होंठ पर गहरे जख्म हुए हैं और कई टांके लगे हैं, हालांकि जान बच गई
बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी मांझे से एक युवक की मौत हुई थी, जिसके बाद शहर में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।









