Thursday, February 26, 2026
spot_img
30.6 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026
spot_img
Homeप्रदेशवाराणसी में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव अब...

वाराणसी में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव अब सुबह 10 से 3 बजे तक चलेंगे स्कूल

वाराणसी में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनज़र स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों पर लागू होगा। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों समेत सभी विद्यार्थियों को सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके।

स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। वहीं, अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों के हित में बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!